General Studies Part - 17

प्रश्‍न–1) निम्‍नलिखित में से किस प्रागैतिहासिक भारतीय स्‍थल पर ‘होमो इरेक्‍टस’ मानव की खोपड़ी पाई गई थी?
  • (a) पचमढ़ी
  • (b) पटने
  • (c) हथनोरा
  • (d) संगनकल्‍लू
प्रश्‍न–2) मौर्य प्रशासन के अंतर्गत ‘सीताध्‍यक्ष’ …………… के अधिकारी थे?
  • (a) कृषि के
  • (b) शाही हरम के
  • (c) खानों के
  • (d) आयात कर के
प्रश्‍न–3) निम्‍नलिखित में से किस शहर से होकर नेत्रावती नदी बहती है?
  • (a) शिवमोगा
  • (b) मंगलुरू
  • (c) कारवार
  • (d) बेंगलुरु
प्रश्‍न–4) निम्‍नलिखित में से किसे ‘पिगोवियन कर’ के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है?
  • (a) कार्बन कर
  • (b) दीर्घकालिक पूंजी लाभ कर
  • (c) आय कर
  • (d) निगमित कर
प्रश्‍न–5) निम्‍नलिखित में से कौन सा स्‍थल भारत की विशालतम संरक्षित आर्द्रभूमि है?
  • (a) गंगा नदी का उर्ध्‍व भाग
  • (b) वेम्‍बानाड-कोल
  • (c) पुलिकट झील
  • (d) सुंदरवन
प्रश्‍न–6) निम्‍नलिखित में से किस हिमालयी पर्वतमाला में बनिहाल दर्रा स्थित है?
  • (a) जास्‍कर
  • (b) लद्दाख
  • (c) पीर पंजाल
  • (d) हिमाद्री
प्रश्‍न–7) भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्‍छेद अल्‍पसंख्‍यकों को शैक्षणिक संस्‍थानों की स्‍थापना और प्रबंधन करने का अधिकार देता है?
  • (a) अनुच्‍छेद 30
  • (b) अनुच्‍छेद 28
  • (c) अनुच्‍छेद 17
  • (d) अनुच्‍छेद 32
प्रश्‍न–8) कावेरी नदी का उदृगम कहां से होता है?
  • (a) अमरकंटक के पठार
  • (b) महाबलेश्‍वर
  • (c) ब्रह्मगिरि पहाडि़यों
  • (d) त्रिंबक पहाडि़यों
प्रश्‍न–9) भारत के संविधान के किस अनुच्‍छेद के प्रावधानों के अंतर्गत, भारत रत्‍न पुरस्‍कार का प्रयोग प्राप्‍तकर्ता के नाम के साथ उपसर्ग या प्रत्‍यय के रूप में नही किया जा सकता है?
  • (a) अनुच्‍छेद 18(क)
  • (b) अनुच्‍छेद 17(ख)
  • (c) अनुच्‍छेद 19(क)
  • (d) अनुच्‍छेद 16(ख)
प्रश्‍न–10) भारतीय संविधान का निम्‍नलिखित में से कौन सा अनुच्‍छेद भारत के लेखानियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) के लिये एक स्‍वतंत्र पद प्रदान करता है?
  • (a) अनुच्‍छेद 148
  • (b) अनुच्‍छेद 343
  • (c) अनुच्‍छेद 124
  • (d) अनुच्‍छेद 110
प्रश्‍न–11) माहेश्‍वरी साड़ी से संबंधित महारानी का नाम बताइए।
  • (a) अहिल्‍याबाई होलकर
  • (b) कुंती
  • (c) मेहरुन्निसा
  • (d) लक्ष्‍मीबाई
प्रश्‍न–12) आठ बार के विश्‍व चैंपियन स्‍क्‍वैश खिलाड़ी निकोल डेविड किस देश के हैं?
  • (a) अर्जेंटिना
  • (b) जर्मनी
  • (c) घाना
  • (d) मलेशिया
प्रश्‍न–13) निम्‍नलिखित में से क्‍या पृथ्‍वी के वातावरण को यथास्‍थान बनाए रखने में सहायता करता है?
  • (a) पृथ्‍वी का गुरूत्‍वाकर्षण बल
  • (b) पृथ्‍वी का अपने अक्ष पर घूमना
  • (c) चंद्रमा का गुरुत्‍वाकर्षण बल
  • (d) सूर्य का गुरुत्‍वाकर्षण बल
प्रश्‍न–14) निम्‍नलिखित में से कौन सा देश एशिया में तीसरा सर्वाधिक जनसंख्‍या वाला देश है?
  • (a) बांग्‍लादेश
  • (b) इंडोनेशिया
  • (c) इराक
  • (d) जॉर्डन
प्रश्‍न–15) ओडि़शा के ‘जौगढ़’ में कौन सा ऐतिहासिक स्‍थल स्थित है?
  • (a) मौर्य साम्राज्‍य का प्राचीन कलाकृति स्‍थल
  • (b) गुप्‍त वंश का शाही अर्द्धवृत्‍ताकार प्रेक्षागृह
  • (c) अशोक का शिला अभिलेख स्‍थल
  • (d) बंगाल के नवाबो का महल
Answers of the above questions
1
C
6
C
11
A
2
A
7
A
12
D
3
B
8
C
13
A
4
A
9
A
14
B
5
D
10
A
15
C

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free Mock Tests Are Available Here

Scroll to Top
Scroll to Top