Nobel Prize of Physics

 
Royal Swedish Academy of Sciences ने भौतिक विज्ञान के लिए साल 2021 के नोबेल पुरस्‍कार विजेताओं के नाम घोषित कर दिये है। इस बार भौतिकी नोबेल पुरस्‍कार जापान, जर्मनी और इटली के वैज्ञानिकों को दिया गया है।
पैनल के मुताबिक, सुकुरो मनाबे, क्‍लॉस हेसलमैन और जॉर्जिया परिसी को जलवायु संबंधी खोज में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए नोबेल पुरस्‍कार से नवाजा गया है।
सुकुरो मनाबे, क्‍लॉस हेसलमैन ने पृथ्‍वी की जलवायु का फिजिकल मॉडल तैयार किया, जिससे इसमें होने वाले बदलाव पर सटीकता से नजर रखी जा सकती है। साथ ही ग्‍लोबल वार्मिंग का भी अनुमान लगाया जा सकता है। वहीं जॉर्जियो परिसी ने परमाणु से लेकर ग्रहों तक के फिजिकल सिस्‍टम में होने वाले तेज बदलाव और विकारों के बीच की गतिविधि को दिखाया था।
पिछले साल भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्‍कार अमेंरिकी वैज्ञानिक आंड्रेया घेज, ब्रिटेन के रोजर पेनरोज और जर्मनी के रिनार्ड गेनलेज को मिला था। इन तीनों को ब्‍लैक होल्‍स पर रिसर्च के लिए नोबेल पुरस्‍कार मिला था।
इन पुरस्‍कार को हासिल करने वालों को एक स्‍वर्ण पदक के साथ 1.14 मिलियन डॉलर नकद इनाम दिया जाता है। भौतिकी के नोबेल को इन तीन विजेताओं के बीच दो हिस्‍सों मे बांटा जायेगा। आधा हिस्‍सा मनाबे व हेसलमैन को तथा आधा हिस्‍सा पैरिसी को मिलेगा। नोबेल पुरस्‍कार से जुडे निर्णायको ने कहा कि 90 साल के मनाबे और 89 साल के हेसलमैन ने हमें जलवायु और मानवीय गतिविधियों से उस पर पड़ने वाले प्रभाव को समझने का आधार दिया है। वहीं पैरिसी का अध्‍ययन एक तरह के मेटल अलाय स्पिन ग्‍लास पर केंद्रित है। इस अलाय में परमाणु इस तरह से होते है कि पदार्थ का चुंबकिय व्‍यवहार अचानक बदल जाता है। 73 साल के पैरिसी ने इस अचानक होने वाले बदलाव के पीछे के पैटर्न को समझने में मदद की।
**********

More Mock Tests Are Available Here

Scroll to Top
Scroll to Top