(1) प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) Preliminary Exam (Multiple Choice)

प्रारंभिक परीक्षा में 2 घंटे की अवधि के 2 अनिवार्य प्रश्न पत्र होंगे। दोनों प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के बहुविकल्पीय के होंगे। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर में चार विकल्प होंगे, जिनमें से सही उत्तर की पहचान करनी होगी। गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंक भी दिए जाएंगे।

प्रथम प्रश्न पत्र : सामान्य अध्ययन (प्रश्न-100, अंक-200, समय-2 घंटे) प्रत्येक गलत उत्तर के लिए सही उत्तर हेतु निर्धारित अंक का 1/3 अंक काटे जाएंगे।
द्वितीय प्रश्न पत्र : योग्यता परीक्षा (प्रश्न-100, अंक-200, समय-2 घंटे) प्रत्येक गलत उत्तर के लिए सही उत्तर हेतु निर्धारित अंक का 1/3 अंक काटे जाएंगे।
न्यूनतम अर्हता अंक : प्रत्येक प्रश्न पत्र में अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को न्यूनतम 33% अंक तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 23% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। द्वितीय प्रश्न पत्र योग्यता परीक्षा, अर्हकारी प्रकृति की होगी। इस प्रश्न पत्र में अभिप्राप्त अंकों को, मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के चयन के लिए सूची तैयार करते समय नहीं जोड़ा जाएगा। प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन की प्रावीण्य सूची के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

(2) मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार

परीक्षा योजना (लिखित परीक्षा)

प्रश्न पत्र का प्रकार
प्रश्न पत्र की अवधि
कुल अंक
प्रश्न पत्र – 01भाषा
3 घंटा
200
प्रश्न पत्र – 02
निबंध
प्रश्न पत्र – 03
सामान्य अध्ययन-I
प्रश्न पत्र – 04
सामान्य अध्ययन-II
3 घंटा

 

3 घंटा

 

3 घंटा
200

 

200

 

200
प्रश्न पत्र – 05सामान्य अध्ययन-III
3 घंटा
200
प्रश्न पत्र – 06सामान्य अध्ययन-IV
3 घंटा
200
प्रश्न पत्र – 07सामान्य अध्ययन-V
3 घंटा
200
साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण
कुल अंक                    
1550
 
  • मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्र परंपरागत प्रकार (Conventional Type) के लघु / मध्यम / दीर्घ उत्तरीय होंगे।
  • प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के सभी सात प्रश्न पत्रों में सम्मिलित होना होगा। मुख्य परीक्षा के आधार पर साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में अनिवार्यत: है सम्मिलित होना होगा। मुख्य परीक्षा के किसी भी प्रश्न पत्र में एवं साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी अनर्ह होंगे।
  • प्रथम प्रश्न पत्र भाषा को छोड़कर अन्य सभी प्रश्न पत्रों का उत्तर अभ्यर्थी द्वारा इच्छा अनुसार केवल हिंदी अथवा अंग्रेजी में दिया जाएगा, परंतु किसी प्रश्न पत्र में उत्तर हिंदी एवं अंग्रेजी में अंशत: नहीं दिया जाएगा।
  • प्रश्न पत्र – 02 (निबंध) में दो भाग होंगे
  1. अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की मुद्दे
  2. छत्तीसगढ़ राज्य के मुद्दे
  • अभ्यर्थी को प्रत्येक भाग से चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से दो-दो विकल्प पर समस्या समाधान (कारण, वर्तमान स्थिति आंकड़ों सहित एवं समाधान) पर लगभग 750-750 शब्दों में निबंध लिखना होगा।
मुख्य  परीक्षा हेतु प्रश्न पत्र क्रमांक 03 से 07 में निम्नानुसार प्रश्न होंगे –

खंड – 1

इस खंड के अंतर्गत संबंधित प्रश्न पत्र के पाठ्यक्रम के विभिन्न भागों से कुल 22 प्रश्न दिए जाएंगे, सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा। प्रत्येक प्रश्न हेतु 2 अंक होगा। इस तरह इस खंड के लिए अधिकतम 44 अंक होंगे। (प्रत्येक प्रश्न के उत्तर की शब्द सीमा लगभग – 30)

खंड – 2

इस खंड के अंतर्गत संबंधित प्रश्न पत्र के पाठ्यक्रम के विभिन्न भागों में कुल 13 प्रश्न दिए जाएंगे, सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा। प्रत्येक प्रश्न हेतु 4 अंक होगा। इस प्रकार इस खंड के लिए अधिकतम 52 अंक होंगे। (प्रत्येक प्रश्न के उत्तर की शब्द सीमा लगभग – 60)

खंड – 3

इस खंड के अंतर्गत संबंधित प्रश्न पत्र के पाठ्यक्रम के विभिन्न भागों से कुल 8 प्रश्न दिए जाएंगे, सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा। प्रत्येक प्रश्न हेतु 8 अंक होगा। इस प्रकार इस खंड के लिए अधिकतम 64 अंक होंगे। (प्रत्येक प्रश्न के उत्तर की शब्द सीमा लगभग – 100)

खंड – 4

इस खंड के अंतर्गत संबंधित प्रश्न पत्र के पाठ्यक्रम के भाग 02 से कुल 2 प्रश्न दिए जाएंगे, जिनमें से अभ्यर्थी को केवल 1 प्रश्न का ही उत्तर देना होगा। इस खंड के लिए अधिकतम अंक 10 होंगे। (प्रत्येक प्रश्न के उत्तर की शब्द सीमा लगभग – 125)

खंड – 5

इस खंड के अंतर्गत संबंधित प्रश्न पत्र के पाठ्यक्रम के भाग – 1 एवं भाग – 03 से क्रमश: 2 – 2 प्रश्न दिए जाएंगे, जिसमें से अभ्यर्थी को भागवार केवल 01 – 01 प्रश्न का ही उत्तर देना होगा। प्रत्येक प्रश्न हेतु 15 अंक होगा। इस प्रकार इस खंड के लिए अधिकतम 30 अंक होंगे। (प्रश्न के उत्तर की शब्द सीमा लगभग – 175)

Click Here to Visit Official Website of CGPSC

More Mock Tests Are Available Here

Scroll to Top
Scroll to Top