उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2021 के अन्तर्गत प्रस्तावित लेखपाल पद की मुख्य परीक्षा के लिये अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदव दिनांक 07-01-2022 से 28-01-2022 के मध्य आमंत्रित किये गये है। इस परीक्षा के लिये विस्तृत पाठ्यक्रम का विवरण नीचे दिया गया है।
लेखपाल के रिक्त पदो के लिये लिखित परिक्षा योजना Lekhpal Syllabus और पाठ्यक्रम
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
निर्धारित अंक |
सामान्य हिन्दी |
25 |
25 |
गणित |
25 |
25 |
सामान्य ज्ञान |
25 |
25 |
ग्राम्य समाज एवं विकास |
25 |
25 |
-
इस परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
-
प्रत्येक गलत उत्तर के लिये ऋणात्मक अंक दिये जाएंगे, प्रत्य़ेक गलत उत्तर के लिये ¼ का ऋणात्मक अंक दिया जायेगा।
लेखपाल परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम इस प्रकार है:
(1) सामान्य हिन्दी
समास, पर्यायवाची, विलोम, तत्सम एवं तद्भव, संधियां, वाक्याशों के लिये एक शब्ब निर्माण, लोकोक्तियां एवं मुहावरें, वाक्य संशोधन, लिंग, वचन, कारक, काल, वर्तनी, त्रुटि से संबंधित, अनेकार्थी शब्द, अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न।
(2) गणित
अंकगणित एवं सांख्यिकी : संख्या पद्धति, प्रतिशतता, लाभ-हानि, सांख्यिकी आंकड़ों का वर्गीकरण, बारम्बारता, बारम्बारता बंटन, सारणीयन, संचयी बारम्बारता। आंकड़ों का निरूपण, दण्ड चार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बारम्बारता बहुभुज। केन्द्रीय माप, समान्तर माध्य, माध्यिका एवं बहुलक।
बीजगणित : लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य और उनमें संबंध, युगपत समीकरण, द्विघात समीकरण, गुणन खंड, क्षेत्रफल प्रमेय।
रेखागणित : त्रिभुज संबंधी पाइथागोरस प्रमेय, त्रिभुज, आयत, वर्ग, समलम्ब, समान्तर चतुर्भुज, समचतुर्भुज के परिमाप तथा क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल।
(3) सामान्य ज्ञान
सामान्य विज्ञान, राष्ट्र तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन, भारतीय राजव्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल तथा जनसंख्या, सामान्य विज्ञान के प्रश्न, दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य प्रबोध एवं जानकारी पर होंगे, जिसकी किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है। जिसने किसी वैज्ञानिक विषय का अध्ययन नहीं किया है।
भारत के इतिहास के अन्तर्गत आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर ध्यान देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर अभ्यर्थिंयों से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रकृति तथा विशेषता, राष्ट्रवाद का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बारे मे सामान्य ज्ञान अपेक्षित है। भारतीय राज व्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत भारतीय राज व्यवस्था, भारतीय संविधान, भारत की अर्थव्यवस्था तथा वियोजन के व्यापक लक्षणों की जानकारी पर प्रश्न होंगे।
विश्व भूगोल तथा जनसंख्या में केवल विषयों की सामाव्य जानकारी की परख होगी। जिसमें भारत के भूगोल में भौतिक/पारिस्थितिक, आर्थिक, सामाजिक, जनांकिकीय पक्षों पर विशेष बल दिया जाएगा। अभ्यर्थिंयों से उपरोक्त की सामान्य जानकारी अभिज्ञा विशेषत: उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में अपेक्षित है।
कम्प्यूटर के प्रारंभिक ज्ञान से संबंधित प्रश्न होंगे।
(4) ग्राम्य समाज एवं विकास
ग्राम्य विकास भारतीय संदर्भ में, ग्राम्य विकास कार्यक्रम, ग्राम्य विकास योजनाएं एवं प्रबंधन, ग्राम्य विकास शोध प्रणालियां. ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं, ग्रामीण सामाजिक विकास, ग्राम्य विकास और भूमि सुधार, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, केंद्र व राज्य सरकार की ग्राम्य विकास से संबंधित योजनाएं।
More Related Post
- UPSSSC Enforcement Constable Recruitment 2023
- Bihar Police Constable Bharti 2023
- Rajasthan High Court Clerk Answer Key
- Bihar Police Constable 8415 Result 2021
- RSMSSB Computer Result PDF Download
- SSC MTS Result 2021 PDF
- Bihar ASI Steno Final Result PDF
- UP Board Time Table 2022 Class 12 PDF download
- VBSPU Time Table 2022
- UP TET Answer Key | Question Paper