UP Police Constable Syllabus

UP Police Constable Syllabus

 

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती हेतु सर्वप्रथम 300 अंको की एक लिखित परिक्षा कराई जाती है, प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होता है। इस लिखित परिक्षा में कुल 150 प्रश्न विभिन्न विषयों से पुछे जाते है, अभ्यर्थी द्वारा किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर ऋणात्मक अंकन का भी प्रावधान है, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंक का एक चौथाई दंड के रूप में काटा जाता है।

 

लिखित परिक्षा के अंको का विषयवार वितरण इस प्रकार किया जाता है-

 

विषय
प्रश्नों की संख्या (निर्धारित अंक)
सामान्य ज्ञान
38 (76)
सामान्य हिंदी
37 (74)
रिजनिंग
38 (76)
मानसिक अभिरुचि
37 (74)
योग
150 (300)

लिखित परिक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम इस प्रकार है –

 

(1) सामान्य ज्ञान (General Knowledge) –

 

सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, भारतीय संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति, भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार, जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण, भारत का भूगोल तथा विश्व भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, उत्तर प्रदेश के शिक्षा संस्कृति और सामाजिक प्रथाओं के संबंध में विशिष्ट जानकारी, उत्तर प्रदेश में राजस्व, पुलिस व सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था, मानवाधिकार, आंतरिक सुरक्षा तथा आतंकवाद, भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच संबंध, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय महत्व के समसामयिक विषय, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय संगठन, विमुद्रीकरण और उसका प्रभाव, साइबरक्राइम, वस्तु एवं सेवा कर, पुरस्कार और सम्मान, देश/राजधानी/मुद्रा, महत्वपूर्ण दिवस, अनुसंधान एवं खोज, पुस्तक और उनके लेखक, सोशल मीडिया कम्युनिकेशन।

 

(2) सामान्य हिंदी (General Hindi)

 

  1. हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाएं
  2. हिन्दी व्याकरण का मौलिक ज्ञान – हिन्दी वर्णमाला, तद्भव-तत्सम, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थक, व्याक्यांशों के स्थान पर एक शब्द, समरूपी भिन्नार्थक शब्द, अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना, लिंग, वचन, कारक, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, काल, वाच्य, अव्यय, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, समास, विराम-चिह्न, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, रस, छन्द, अलंकार आदि
  3. अपठित बोध
  4. प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनाएं
  5. हिन्दी भाषा में पुरष्कार
  6. विविध

(3) संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता (Numerical and Mental Ability)

 

संख्यात्मक योग्यता – संख्या पद्धति, सरलीकरण, दशमलव और भिन्न, महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्तक, अनुपात और समानुपात, प्रतिशतता, लाभ और हानि, छूट, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, भागीदारी, औसत, समय और कार्य, समय और दूरी, सारणी और ग्राफ का प्रयोग, मेन्सुरेशन, अंकगणितीय संगणना व अन्य विश्लेषणात्मक कार्य, विविध।
मानसिक योग्यता – तार्किक आरेख, संकेत-संबंध विश्लेषण, प्रत्यक्ष ज्ञान बोध, शब्द रचना परीक्षण, अक्षर और संख्या श्रृंखला, शब्द और वर्णमाला में आंशिक समरूपता, व्यावहारिक ज्ञान परिक्षण, दिशा ज्ञान परिक्षण, आंकड़ों का तार्किक विश्लेषण, प्रभावी तर्क, अंतर्निहित भावों का विनिश्चय करना।

(4) मानसिक अभिरूचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता (Mental Aptitude, I.Q. and Reasoning Ability)

मानसिक अभिरूचि – निम्नलिखित के प्रति दृष्टिकोणः- जनहित, कानून एवं शांति व्यवस्था, साम्प्रदायिक सद्भाव, अपराध नियंत्रण, विधि का शासन, अनुकूलन की क्षमता, व्यावसायिक सूचना (बेसिक स्तर की), पुलिस प्रणाली, समकालीन पुलिस मुद्दे एवं कानून व्यवस्था, व्यवसाय के प्रति रूचि, मानसिक दृढ़ता – अल्पसंख्यकों एवं अल्प अधिकार वालों के प्रति संवेदनशीलता, लैंगिक संवेदनशीलता।
बुद्धिलब्धि – संबंध व आंशिक समानता परीक्षण, असमान को चिह्रित करना, श्रृंखला पूरी करने का परिक्षण, संकेत लिपि और सांकेतिक लिपि को समझना, दिशा ज्ञान परीक्षण, रक्त संबंध वर्णमाला पर आधारित प्रश्न, समय-क्रम परीक्षण, वेन आरेख और चार्ट सदृश परीक्षण, गणितीय योग्यता परीक्षण, क्रम में व्यवस्थित करना।
तार्किक क्षमता – समरूपता, समानता, भिन्नता, खाली स्थान भरना, समस्या को सुलझाना, विश्लेषण निर्णय, निर्णायक क्षमता, दृश्य स्मृति, विभेदन क्षमता, पर्यवेक्षण, संबंध, अवधारणा, अंकगणितीय तर्क, शब्द और आकृति वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, अमूर्त विचारों व प्रतीकों तथा उनके सम्बन्धों से सामंजस्य की क्षमता।

 

UP Police Constable Free Mock Test

More Mock Tests Are Available Here

Scroll to Top
Scroll to Top