UPPCS Syllabus in Hindi

UPPCS के प्रारंभिक चरण की परिक्षा में दो अनिवार्य प्रश्न पत्र होते है। प्रत्येक प्रश्न पत्र 200 अंको के तथा दो-दो घंटे की अवधि के होते है। दोनों प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ट व बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे जिनमें 150 तथा 100 प्रश्न होंगे। प्रथम प्रश्न पत्र की अवधि सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्नपत्र दोपहर 2:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक होगी।

 

  • प्रारंभिक परिक्षा का द्वितीय प्रश्न पत्र अर्हकारी होगा जिसमें न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
  • मुख्य परिक्षा हेतु मेरिट का निर्धारण उनके प्रारंभिक परिक्षा के प्रथम प्रश्न पत्र के अंको के आधार पर किया जायेगा।

प्रारंभिक परिक्षा के लिए पाठ्यक्रम (Syllabus for Pre Exam)


प्रश्नपत्र-1 (सामान्य अध्ययन-I)

 

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं – राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाओं पर अभ्यर्थियों को जानकारी रखनी होगी।

 

भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन – इतिहास के अंतर्गत भारतीय इतिहास के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर विशेष ध्यान देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर अभ्यर्थियों से स्वतंत्रता आंदोलन के प्रकृति तथा विशेषता, राष्ट्रवाद का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बारे में सामान्य जानकारी अपेक्षित है।

 

भारत एवं विश्व का भूगोल – भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल : विश्व भूगोल में विषय की केवल सामान्य जानकारी की परख होगी। भारत का भूगोल के अंतर्गत देश के भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल से संबंधित प्रश्न होंगे।

 

भारतीय राजनीति एवं शासन – संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, लोकनीति, आधिकारिक प्रकरण आदि – भारतीय राज्य व्यवस्था, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति के अंतर्गत देश के पंचायती राज्य तथा सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली के ज्ञान तथा भारत की आर्थिक नीति के व्यापक लक्षणों एवं भारतीय संस्कृति की जानकारी प्रश्न होंगे।

 

आर्थिक एवं सामाजिक विकास – सतत विकास, गरीबी अन्तर्विष्ट जनसांख्यिकीय, सामाजिक क्षेत्र के इनीशिएटिव आदि : अभ्यर्थियों की जानकारी का परिक्षण जनसंख्या, पर्यावरण तथा नगरीकरण की समस्याओं तथा उनके संबंधों के परिपेक्ष में किया जाएगा।

 

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी संबंधित सामान्य विषय जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन : इस विषय में विषय विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थियों से विषय की सामान्य जानकारी अपेक्षित है।

 

सामान्य विज्ञान : सामान्य विज्ञान के प्रश्न दैनिक के अनुभव तथा प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य परिबोध एवं जानकारी पर आधारित होंगे, जिसकी किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है, जिसने वैज्ञानिक विषयों का अध्ययन नहीं किया है।

 

प्रश्नपत्र-1 (सामान्य अध्ययन-II)

 

  • कंप्रीहेंशन (विस्तारीकरण)
  • अंतर्वैक्तिक क्षमता जिसमें संप्रेषण कौशल भी समाहित होगा।
  • तार्किक एवं विश्लेषणात्मक योग्यता
  • निर्णय क्षमता एवं समस्या समाधान
  • सामान्य बौद्धिक योग्यता
  • प्रारंभिक गणित हाईस्कूल स्तर तक – अंकगणित, बीजगणित, रेखागणित एवं सांख्यिकी
  • सामान्य अंग्रेजी हाईस्कूल स्तर तक
  • सामान्य हिंदी हाई स्कूल स्तर तक
  • प्रारंभिक गणित (हाईस्कूल स्तर तक) के पाठ्यक्रम में सम्मिलित किए जाने वाले विषय
अंकगणित

 

  1. संख्या पद्धति : प्राकृतिक, पूर्णांक, परिमेय – अपरिमेय एवं वास्तविक संख्याएं, पूर्णांक संख्याओं के विभाजक एवं अविभाज्य पूर्णांक संख्याएं। पूर्णांक संख्याओं का लघुत्तम समापवर्तक एवं महत्तम समापवर्तक तथा उनमें संबंध।
  2. औसत
  3. अनुपात एवं समानुपात
  4. प्रतिशत
  5. लाभ – हानि
  6. ब्याज – साधारण एवं चक्रवृद्धि
  7. काम तथा समय
  8. चाल, समय तथा दूरी
बीजगणित

 

  1. बहुपद के गुणनखंड, बहुपदों का लघुत्तम समापवर्तक एवं महत्तम समापवर्तक एवं उनमें संबंध, शेषफल प्रमेय, सरल युगपत समीकरण द्विघात समीकरण
  2. समुच्चय सिद्धांत : समुच्चय, उप समुच्चय, उचित उपसमुच्चय, रिक्त समुच्चय, समुच्चयों के बीच संक्रियाएं, वेन आरेख
रेखागणित

 

  1. त्रिभुज, आयत, वर्ग, समलंब चतुर्भुज, एवं वृत्त की रचना एवं उनके गुण संबंधी प्रमेय तथा परिमाप एवं उनके क्षेत्रफल
  2. गोला, समकोणीय वृत्तकार बेलन, समकोणीय वृत्ताकार शंकु तथा घन के आयतन एवं पृष्ठ क्षेत्रफल
सांख्यिकी

 

आंकड़ों का संग्रह, आंकड़ों का वर्गीकरण, बारंबारता, बारंबारता बंटन, सारणीयन, संचयी बारंबारता, आंकड़ों का निरूपण, दंड चार्ट, पाई चार्ट, आयात चित्र, बारंबारता, बहुभुज, संचयी बारंबारता, वक्र, केंद्रीय प्रवृत्ति की माप – समांतर माध्य, माध्यिका एवं बहुलक

 

General English Upto Class X Level

 

  1. Comprehension
  2. Active voice and Passive voice
  3. Transformation of Sentences
  4. Direct and Indirect speech
  5. Punctuation and Spellings
  6. Words meanings
  7. Vocabulary and Usage
  8. Idioms and Phrases
  9. Fill in the blanks
सामान्य हिंदी (हाई स्कूल स्तर तक) के पाठ्यक्रम में सम्मिलित किए जाने वाले विषय

 

  1. हिंदी वर्णमाला, विराम चिन्ह
  2. शब्द रचना, वाक्य रचना, अर्थ
  3. शब्द – रूप
  4. संधि, समास
  5. क्रियाएं
  6. अनेकार्थी शब्द
  7. विलोम शब्द
  8. पर्यायवाची शब्द
  9. मुहावरे एवं लोकोक्तियां
  10. तत्सम एवं तद्भव, देशज, विदेशी (शब्द भंडार)
  11. वर्तनी
  12. अर्थबोध
  13. हिंदी भाषा में प्रयोग होने वाली अशुद्धियां
  14. उत्तर प्रदेश की मुख्य बोलियाँ
**********

More Mock Tests Are Available Here

Scroll to Top
Scroll to Top