RSMSSSB द्वारा आयोजित करायी जाने वाली वनपाल एवं वनरक्षक (Forester and Forest Guard) परिक्षा – 2020 की लिखित परिक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम syllabus निम्नवत् है –

परिक्षा की स्कीम –

पद का नाम
अधिकतम अंक
प्रश्नो की संख्या
परिक्षा अवधि
वनपाल
100
100
2 घंटे
वनरक्षक
100
100
2 घंटे
  • प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिये 1/3 (एक तिहाई) अंक काटा जाएगा।
  • केवल लिखित परिक्षा में प्राप्त अंक ही अन्तिम चयन के लिये विचार में लिये जायेंगे।

वनपाल की भर्ती परिक्षा का पाठ्यक्रम (Syllabus of Forester Exam) –

राजस्थान राज्य के विशिष्ट संदर्भ के साथ सीनियर सैकण्डरी स्तर के सामान्य ज्ञान, जिसमें दैनिक विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, इतिहास, संस्कृति, कला, समसामयिक विषय आदि समाविष्ट हों, पर वस्तुपरक प्रकार के प्रश्न।

वनरक्षक की भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम (Syllabus of Forest Guard Exam) –

राजस्थान राज्य के विशिष्ट संदर्भ के साथ माध्यमिक स्तर के सामान्य ज्ञान जिसमें दैनिक विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, इतिहास, संस्कृति, कला, समसामयिक विषय आदि समाविष्ट हों, पर वस्तुपरक प्रकार के प्रश्न।

Click Here to Visit Official Website of RSMSSB


Bihar Police Forest Guard Recruitment 2020 Syllabus

परिक्षा की स्कीम –

पद का नाम
प्रश्नो की संख्या
अधिकतम अंक
परिक्षा अवधि
वनरक्षक
100
400
2 घंटे
  • प्रत्येक प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिये 4 अंक दिया जायेगा, तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिये एक तिहाइ अंक दंड के रूप में काटा जायेगा।

वनरक्षक की भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम (Syllabus of Forest Guard Exam) –

 

लिखित परिक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के 10+2 स्तर का होगा। गणित एवं सामान्य विज्ञान के प्रश्न मैट्रिकूलेशन अथवा समकक्ष स्तर के होंगे। हिन्दी भाषा के प्रश्न को छोड़ कर, शेष प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में रहेंगे।

प्रश्न पत्र चार भागो में विभक्त होगा, जिसमें विभिन्न तथ्यों पर आधारित प्रश्न पुछे जायेंगे। इन भागों की विवेचना नीचे की गयी है-

भाग-1 (30 प्रश्न – 120 अंक)

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय राजतंत्र और शासन एवं आर्थिक और सामाजिक विकास से संबंधित प्रश्नों पर आधारित होंगे।

भाग-2 (25 प्रश्न – 100 अंक)

दसवीं कक्षा स्तर के आधारभूत संख्ययन, आंकड़ों का निर्वचन, आंकड़ों की पर्याप्तता आदि से संबंधित प्रश्नों पर आधारित होंगे।

भाग-3 (25 प्रश्न – 100 अंक)

सामान्य विज्ञान, पर्यावरण, पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दों से संबंधित प्रश्नों पर आधारित होंगे।

भाग-4 (20 प्रश्न – 80 अंक)

इक भाग का उद्देश्य हिंदी भाषा में अपने विचारों को सही रूप में प्रकट करना तथा गंभीर तर्कपूर्ण गद्य को पढ़ने और समझने की योग्यता की परीक्षा करना है। भाग 4 के प्रश्न हिंदी भाषा के ज्ञान से संबंधित होंगे।

प्रश्न पत्रों का स्वरूप आमतौर पर निम्न प्रकार का होगा –
  1. दिए गए गद्यांश को समझना
  2. शब्द प्रयोग तथा शब्द भंडार
  3. हिंदी व्याकरण
Click Here To Visit Official Website

More Mock Tests Are Available Here

Scroll to Top
Scroll to Top