उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC द्वारा 22 व 23 दिसंबर 2018 को आयोजित की गयी परिक्षा में कुल 150 प्रश्न पुछे गये थे। जिसके लिये 300 अंक निर्धारित था। प्रश्न पत्र में 50-50 प्रश्नों के तीन खंड होते है। जिसका विवरण नीचे दिया गया है-

Syllabus of UPSSSC VDO Exam

विषय
प्रश्नों की संख्या
अंक
हिन्दी परिज्ञान एवं लेखन योग्यता
50
100
सामान्य बुद्धि परीक्षण
50
100
सामान्य जानकारी
50
100
  1. उपरोक्त परिक्षा की अवधि 2 घंटे है।
  2. इस परिक्षा में ऋणात्मक अंक का प्रावधान भी है। दो प्रश्नों के गलत होने पर एक सही प्रश्न का अंक काटा जायेगा।

Detailed Syllabus of UPSSSC VDO Exam

(1) हिंदी परिज्ञान एवं लेखन योग्यता

उक्त भाग में अभ्यर्थियों से हिंदी भाषा के ज्ञान, समझ तथा लेखन योग्यता संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे। यह भाग उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा के स्तर का होगा।

(2) सामान्य बुद्धि परीक्षण –

इस भाग में पूछे जाने वाले प्रश्नों का उद्देश्य किसी नवीन परिस्थिति को समझने, उसके विभिन्न तत्वों का विश्लेषण कर पहचान करने एवं तर्क करने की योग्यता के मापना है। इस भाग में ऐसे प्रश्न भी पूछे जाएंगे जो अनुदेशों को समझने, संबंधों/ समानताओं/संगतताओं का पता लगाने, निष्कर्ष निकालने तथा बौद्धिक क्रियाओं से संबंधित हो।

 

(3) सामान्य जानकारी –

 

इस भाग में अभ्यर्थियों से उसके चतुर्दिक वातावरण के संबंध में सामान्य जानकारी तथा उसकी उपयोगिता के संबंध में, योग्यता मापने ने के लिए प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भाग में समसामयिक घटनाओं, प्रतिदिन दृष्टिगोचर होने तथा और अनुभव में आने वाले तथ्यों, विशेष रूप से भारत से संबंधित ऐतिहासिक, भौगोलिक तत्वों से संबंधित एवं वैज्ञानिक वैज्ञानिक पहलुओं से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे।

More Mock Tests Are Available Here

Scroll to Top
Scroll to Top